देहरादून । थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राफिक एरा तिराहे पर गुरुवार को एक ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। साथ ही ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए घटना के संबंध अग्रिम कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार तिब्बती कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय कर्मा आईएसबीटी की ओर से अपने घर जा रहा था। उसी दौरान पीछे आ रहे ट्रक ने ग्राफिक एरा तिराहे के पास टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग ने ही घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया।
थाना क्लेमेंटटाउन प्रभारी मोहन सिंह ने बताया है घटनास्थल पर ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों की तरफ से अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत आने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
0 13 1 minute read




