उत्तराखंडदेहरादून

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून के ठेकेदारों से जल्द मिलेंगे मुख्यमंत्री

देहरादून। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून के चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत आज एसडब्ल्यूएसएम कार्यालय इंदर रोड में ठेकेदारों द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहा। ठेकेदारों द्वारा आज सचिवालय कूच करने की योजना थी परंतु शासन द्वारा ठेकेदारों को यह संदेश दिलाया गया कि संगठन के चुने गए पांच सदस्यों को सचिवालय बुलाया जाए और उनके साथ सचिव रणवीर सिंह चौहान बैठक करेंगे और अपनी बात रखेंगे। इसी संदर्भ में ठेकेदारों ने अपना सचिवालय कूच की योजनाओं को विराम लगाकर अपने चुने गए पांच प्रतिनिधि सचिवालय पहुंचे और सचिव पे जल रणवीर सिंह चौहान के साथ बैठक की। परंतु बैठक में रणवीर सिंह चौहान द्वारा ठेकेदारों को जो आश्वासन दिया गया उसे ठेकेदार निराश हुए एवं बैठक को छोड़कर सचिवालय से वापस धरना स्थल एस डब्लू एस एम कार्यालय इंदर रोड पहुंचे। इसी क्रम में ठेकेदारों ने सभी परियोजनाओं के टेंडर बंद करने एवं पानी रोकने के बात कहीं।
इसी क्रम में सचिवालय से ठेकेदारों को एक संदेश आया कि मुख सचिव आनंद बर्धन से ठेकेदारों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रमुख सचिव ने ठेकेदारों को बताया कि हमने केंद्र में बात कर ली है और आपकी भुगतान जल्द से जल्द कर दी जाएगी। प्रमुख सचिव आनंद बर्धन ने यह भी कहा कि तीन दिन के अंदर सभी ठेकेदार भाइयों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कराई जाएगी। मुख्य सचिव की बात को मानते हुए अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि ठेकेदारों ने यह फैसला लिया है , अगर 29 अक्टूबर तक हमारा भुगतान नहीं किया गया तो हम इस हड़ताल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button