उत्तराखंडदेहरादून

महिला पर बाघ ने किया हमला, बुरी तरह जख्मी

रामनगर। देवभूमि उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बाघ के हमलों से घायलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इस तरह की घटनाओं से पर्वतीय लोग सहमे हुए है। वहीं मंगलवार दोपहर बाद घर के बाहर पानी भर रही एक महिला पर बाघ ने हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों द्वारा शोर शराबा किए जाने पर बाघ महिला को जख्मी हालत में छोड़कर चला गया। ग्रामीणों की मदद से महिला को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। हमले के बाद वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा गश्त बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर बाद उमा देवी पत्नी भुवन चंद उम्र लगभग (42वर्ष ) निवासी ग्राम चोपड़ा थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल अपने घर के बाहर पानी भरने गई थी। इसी बीच अचानक एक ने महिला पर बाघ ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा शोर शराबा किए जाने पर बाघ महिला को जख्मी अवस्था में छोड़कर जंगल की ओर चला गया। बाद में घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में बाघ के प्रति खौफ पसरा हुआ है। विभाग द्वारा मौके पर सुरक्षा गश्त बढ़ाई जा रही है। घायल महिला के परिवारजन व ग्रामीणों द्वारा बाघ को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की जा रही है। जबकि विभाग ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा है कि वह अकेले गांव से लगी सीमा क्षेत्र में न जाएं। मौके पर सुरक्षा गश्त बढ़ाने के साथ ही हमलावर बाघ को चिन्हित करने के लिए कैमरा ट्रैपिंग आदि की भी कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button