उत्तराखंडदेहरादून

उमा बिष्ट के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा : डॉ. अजय पाल

द्वाराहाट। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय पाल ने द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी एवं अल्मोड़ा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. उमा बिष्ट की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजकीय इंटर कॉलेज मिनी स्टेडियम, बिन्ता (डनाखेत) में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए डॉ. अजय पाल ने स्व. उमा बिष्ट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। डॉ. अजय पाल ने कहा कि स्व. उमा बिष्ट ने पंचायतों के विकास और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समाज और क्षेत्र के प्रति उनकी सक्रियता तथा सेवाभाव को हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनका निधन परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है। डॉ. अजय पाल ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा विधायक मदन सिंह बिष्ट सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी स्व. उमा बिष्ट को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button