उत्तराखंडदेहरादून

चरस के साथ दो गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा

बागेश्वर से चरस लाकर नैनीताल और उधम सिंह नगर में करते थे सप्लाई

एसटीएफ और काठगोदाम थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तारी

देहरादून: स्पेशल टास्क फोर्स की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। दमुआढुंगा थाना  काठगोदाम क्षेत्र में काठगोदाम पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही में 05 किलो 02 ग्राम चरस की बरामद कर गिरफ्तारी की गई। आरोप है कि ड्रग्स के साथ किया दो शातिर आरोपी काफी समय से चोरी छुपे चरस तस्करी का काम कर रहे थे। बरामद चरस  की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख बताई गई है।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दो अभियुक्तों के पास से 05 किलो 02 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में बताया कि वे बागेश्वर क्षेत्र से चरस खरीदकर लाते थे। फिर उसे ऊंचे दामों पर जनपद नैनीताल व उधमसिंह नगर क्षेत्र में बेचते थे।इस मामले में प्रवीण आर्य निवासी दमुआढुंगा काठगोदाम नैनीताल और बलवंत सिंह निवासी हल्द्वानी नैनीताल मूल निवासी बागेश्वर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button