उत्तराखंडदेहरादून

शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान में किया गया कन्याओं का विशेष पूजन, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने लिया भाग

देहरादून । माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में आयोजित विशेष शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान में आज कन्याओं का विशेष पूजन किया गया, कन्याओं के पैर धोने के बाद उनका मंगल तिलक किया गया माता की चुननी भेंट कर उनको हलुवा, पूड़ी, चने का भोग लगाया गया साथ ही आरती उतारकर दक्षिणा और उपहार भेंट की गई, मंदिर के संस्थापक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने भक्तों का आह्वान किया माता नवरात्रि में ही नहीं बल्कि वर्षभर कन्याओं और मातृशक्ति का सम्मान होना चाहिए, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव और माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में आयोजित विशेष शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान में भाग लिया और कन्याओं के पूजन का साथ साथ महनत कृष्ण गिरी जी महाराज, पुजारी भरत गिरी जी महाराज, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के संस्थापक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी का आशीर्वाद प्राप्त किया शाम को विशेष श्रृंगार और आरती होगी, कल भी कन्या पूजन होगा साथ ही विशेष शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान की पूर्णाहुति और भंडारा आयोजित किया जाएगा आज के कार्यक्रम में योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी, डा मथुरा दत्त जोशी,भगवती जोशी, लीला भट्ट, एडवोकेट तनुज जोशी, आचार्य विनीत बडोनी, आचार्य आयुष पोखरियाल, ऋषिपाल,हर्षपति रयाल, विजयपाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button