देहरादून । पूज्य गुरुदेव गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज के अवतरण दिवस पर आज पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव और माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में विशेष पूजा अर्चना कर गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज के दीर्घाऊ जीवन की मंगल कामना की गई, भक्तों को श्रीमद भगवत गीता भेंट करते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कठिन परिश्रम और राष्ट्र ने हमे क्या दिया है की धारणा को छोड़कर राष्ट्र के लिए हमने क्या किया है मंत्र को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में दिन भर प्रसाद भी वितरित किया जाएगा,17 मई से आरम्भ हो रहे पुरुषोत्तम मास के लिए जन जन गीता के पंद्रहवें अध्याय पुरुषोत्तम योग का पाठ करने का आह्वान किया गया है कार्यक्रम के सूत्रधार माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के संस्थापक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने बताया आगामी 26 मई से 29 मई तक गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे हल्द्वानी, भीमताल, स्वामी विवेकानंद पद यात्रा के प्रमुख पड़ाव पहाड़पानी मज़्यूली कल्याणपुर, डोल आश्रम, जागेश्वर धाम, चितई गोल्ज्यू मंदिर,नंदा देवी मंदिर अल्मोड़ा आदि स्थानों में गीता ज्ञान की अमृत वर्षा करेंगे, देहरादून में भी महाराज को बुलाने की योजना बन रही है, आज के कार्यक्रम में दिगम्बर भरत गिरी जी महाराज, पंडित भरत जोशी, सिकंदर, लाल चंद शर्मा,पंडित गणेश बिजलवान, ऋषिपाल आदि उपस्थित रहे।
0 6 1 minute read




