अंतरराष्ट्रीय

रूस का यूक्रेन पर फिर बड़ा हमला

18 की मौत, 90 से ज्यादा लोग घायल
कीव: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन की बौछार कर दी। राजधानी कीव और द्नीप्रो समेत कई शहरों में हुए हमलों में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कई रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और दर्जनों लोग मलबे में फंस गए। यूके्रन की आपातकालीन सेवा के अनुसार, कीव में चार लोगों की मौत हुई है और 58 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। शहर के आठ जिलों में रिहायशी भवनों और अन्य नागरिक ढांचों को नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर, द्नीप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के द्नीप्रो शहर में रूसी हमलों में छह लोगों की जान चली गई और 36 लोग घायल हुए। राहत कार्य के दौरान हुए दूसरे हमले में एक बचावकर्मी की भी मौत हो गई।
द्नीप्रो में एक दो मंजिला मकान और चार मंजिला अपार्टमेंट का हिस्सा ढह गया। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। कीव के पोदिल्स्की जिला में 9 मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों को नुकसान पहुंचा, जबकि सोलोमियांस्की जिला में 20 और 24 मंजिला इमारतें प्रभावित हुईं। यूके्रनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पहले ही रूस के संभावित बड़े हमले की चेतावनी दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button