देहरादून। शहर के पटेलनगर स्थित होटल स्पैरो में 1 नवंबर को आयोजित ‘वॉयस ऑफ नॉर्थ इंडिया’ कार्यक्रम में गायिका श्रीमती रीता राणा ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया। उनकी गायकी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में रीता राणा को फाइनलिस्ट के रूप में सम्मानित करते हुए ट्रॉफी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में श्रेयान ठाकुर, शोभा बडोला और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। संगीत और गायन से सजी इस शाम में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बनाया।




