सभी विभागों के अधिकारी मेयर संग मौके पर
देहरादून : सोमवार को देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने मोहकमपुर फ्लाईओवर एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों एवं स्थानीय लोगों को हो रही समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एनएचएआई, यूयूएसडीए, यूपीसीएल ,जल संस्थान ,पीडब्ल्यूडी,नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कार्यों में हो रही देरी पर मेयर ने नाराजगी व्यक्त की गई
1-निरीक्षण के दौरान मेयर ने पाया कि मोहकमपुर फ्लाईओवर बनने के बाद सर्विस लेन का डामरीकरण नहीं किया गया है, जिससे सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
2-वहीं मुख्य मार्ग पर सीवर एवं पेयजल लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत अधूरी छोड़ दी गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
3-इसके अतिरिक्त फ्लाईओवर के नीचे सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने एवं जल निकासी के लिए नालियों के निर्माण कार्य भी लंबे समय से लंबित पाए गए।
4-बरसात के समय क्षेत्र में जलभराव एवं दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए मेयर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
मेयर सौरभ थपलियाल ने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कमी पर भी कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।
फ्लाईओवर के नीचे नशा करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भी मेयर ने पुलिस विभाग को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि “समस्त क्षेत्रवासियों की समस्या मेरी अपनी समस्या है और उनका समाधान करना हमारी प्राथमिकता है विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा तथा जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बक्शा नहीं जायेगा।




