उत्तराखंडदेहरादून

डीआईटी यूनिवर्सिटी में भजन क्लबिंग एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन!

नवरात्रि के रंग में रंगा डीआईटी यूनिवर्सिटी कैंपस, छात्रों ने संगीत और डांडिया के साथ मनाया उत्सव
देहरादून । नवरात्रि के पावन अवसर पर डीआईटी यूनिवर्सिटी, देहरादून के कैंपस में 17 अक्टूबर 2026 को भव्य भजन क्लबिंग एवं डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगीत, भक्ति एवं डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ नवरात्रि का जश्न मनाया।
कार्यक्रम के दौरान पूरा डीआईटी यूनिवर्सिटी कैंपस उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति संगीत और आधुनिक संगीत के अनूठे संगम ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
शाम का विशेष आकर्षण लोकप्रिय कलाकार मेहक एवं मल्लिका मल्होत्रा तथा द लीला रॉक बैंड की शानदार लाइव प्रस्तुतियां रहीं। कलाकारों की ऊर्जावान परफॉर्मेंस पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर डीआईटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) जी. राघुरामा ने कहा, नवरात्रि हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। डीआईटी यूनिवर्सिटी में हम विद्यार्थियों के समग्र विकास के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने वाले अवसर भी प्रदान करते हैं। भजन क्लबिंग एवं डांडिया नाइट ने पूरे विश्वविद्यालय समुदाय को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर दिया। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, डॉ. राकेश मोहन ने कहा, “ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अकादमिक गतिविधियों से अलग अपनी रचनात्मकता और ऊर्जा को साझा करने का अवसर देते हैं। इस डांडिया नाइट में छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे एक यादगार शाम बना दिया। यह आयोजन डीआईटी यूनिवर्सिटी की जीवंत और समावेशी कैंपस संस्कृति को दर्शाता है। भजन, संगीत और डांडिया की धुनों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को एक साथ आने, अपनी संस्कृति का उत्सव मनाने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का अवसर दिया। 17 अक्टूबर 2026 को डीआईटी यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित यह नवरात्रि विशेष कार्यक्रम संगीत, संस्कृति, भक्ति और मनोरंजन का यादगार संगम बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button