उत्तराखंडदेहरादून

राहु पैठाणी मंदिर में आस्था और तकनीक का संगम

‘श्री मंदिर’ ऐप से 4 लाख से अधिक ऑनलाइन पूजन सम्पन्न
पौड़ी गढ़वाल ।  देवभूमि उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के पैठाणी गाँव में स्थित प्राचीन राहु पैठाणी मंदिर ने आस्था और आधुनिक तकनीक के समन्वय से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ‘श्री मंदिर’ ऐप के साथ अपनी डिजिटल यात्रा शुरू करने के बाद से अब तक इस पावन मंदिर में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजाएं और चढ़ावा अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न कराए हैं। यह पहल न केवल भक्तों की श्रद्धा को सुलभ बना रही है, बल्कि इस सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में स्थित प्राचीन मंदिर की महिमा को वैश्विक मानचित्र पर नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।
श्री मंदिर ऐप: तकनीक और श्रद्धा का संगम
श्री मंदिर ऐप वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा और विश्वसनीय हिंदू भक्ति ऐप है, जो तकनीक और श्रद्धा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। यह प्लेटफॉर्म दुनिया के किसी भी कोने में बैठे भक्तों को भारत के मंदिरों से जोड़ता है, जहाँ पर भक्त ऑनलाइन पूजा और चढ़ावा सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विशेष रूप से, यह पहल उन दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए एक ‘ईश्वरीय वरदान’ साबित हुई है, जो शारीरिक अक्षमता या स्वास्थ्य कारणों से मंदिर तक की यात्रा करने में असमर्थ हैं।
मंदिर में विधिवत पूजा संपन्न की जाती है, उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है और उसे ऐप पर श्रद्धालु तक पहुँचाया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया न केवल सुविधा प्रदान करती है, बल्कि एक विश्वास का आधार भी बनाती है कि उनकी पूजा पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान से संपन्न हुई है। वर्तमान समय में इस ऐप के विश्वभर में 3 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं।
श्री मंदिर ऐप से मिली श्रद्धालुओं की आस्था से हुआ मंदिर का जीर्णोद्धार
श्री मंदिर ऐप के माध्यम से की जाने वाली पूजा एवं चढ़ावा सेवाएं राहु पैठाणी मंदिर के भौतिक विकास में भी महत्वपूर्ण और सार्थक योगदान दे रही हैं, जिससे मंदिर का जीर्णोद्धार सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया है, जिसमें मंदिर हॉल में सीमेंट कार्य, रंगाई-पुताई, रेत बदली एवं श्रम शुल्क सम्मिलित हैं। यह कार्य इस पर्वतीय मंदिर की भव्यता को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंदिर के भविष्य को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु सरकार द्वारा भी विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनके नवंबर तक पूर्ण होने की संभावना है।
राहु मंदिर समिति, पैठानी के अध्यक्ष विनोद सिंह रावत ने कहा, श्री मंदिर ऐप के साथ जुड़ने के बाद हमारे मंदिर में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु जुड़े हैं। यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि एक छोटे से गाँव में स्थित यह प्राचीन मंदिर आज वैश्विक स्तर पर पहचाना जा रहा है। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिली है, बल्कि मंदिर के विकास कार्यों को भी नई गति मिली है। आने वाले समय में हम इस सहयोग के माध्यम से मंदिर और क्षेत्र के समग्र विकास को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
श्री मंदिर के संस्थापक एवं सीईओ प्रशांत सचान ने कहा, “राहु पैठणी मंदिर और उनके लाखों भक्तों के बीच इस दिव्य जुड़ाव का माध्यम बनना हमारे लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य का विषय है। देश के इस इकलौते राहु-शिव मंदिर की पावन परंपरा को डिजिटल माध्यम से विश्वभर के भक्तों तक पहुँचाना हमारे लिए एक दिव्य सेवा है। यह प्रयास केवल एक तकनीकी सहयोग नहीं, बल्कि मंदिर को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में एक समर्पित संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button