उत्तराखंडदेहरादून

थलीसैण के आपदाग्रस्त क्षेत्र चौथान पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

  • पैदल चलकर प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, पीड़ितों को बंधाया ढ़ांढस
  • जिला प्रशासन को दिये राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून/ पौड़ी: सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने लगातार दूसरे दिन थलीसैण ब्लॉक के आपदा प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर आपदा से हुये नुकसान की जानकारी लेते हुये उन्हें सरकार की ओर से यथा संभव मदद का भरोसा दिया। डॉ. रावत ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को ग्रामीणों का हुये नुकसान का ठोस आंकलन कर उचित मुआवजा देने के निर्देश दिये।
डॉ. रावत ने शुक्रवार को बांकुडा चौथान, नौगांव, पज्याणा, बहेड़ी, पाटुली, भरीख सहित ढाईज्यूली पट्टी तथा पैठाणी क्षेत्र के कई गांवों में पैदल पहुंचकर प्रभावित परि…
कलगढ़ी पुल व क्षतिग्रस्त सड़कों पर शीघ्र हो काम
कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने आपदा से क्षतिग्रस्त कलगढ़ी पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वैली ब्रिज निर्माण सामग्री पहुँच चुकी है और पुल निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू होगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन जल्द बहाल जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी बाधित सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने के लिए पर्याप्त जनशक्ति और मशीनरी उपयोग में लाई जाय।
“राहत कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं”: डॉ. रावत
डॉ रावत ने स्पष्ट कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये साथ ही इसकी निरंतर मॉनिटिरिंग करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों व प्रभावितों के साथ सरकार खड़ी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button