उत्तराखंडदिल्लीदेहरादून

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियो कार की टक्कर में चार लोगों की मौत

सहारनपुर/देहरादून : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियो कार की टक्कर से टियागो कार करीब 300 मीटर तक घिसटी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दो बार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई थी। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह हादसा कैद हो गया। वहीं, जिला प्रशासन ने भी उच्च स्तरीय समिति बनाई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।
शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सोनीपत के मंढोरा गांव निवासी दो परिवार अलग-अलग कारों से हरिद्वार जा रहा था। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में गांव हलगोया के कट पर चालक जयदेव टियागो कार को पीछे कर रहा था। जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर कट है, जिससे जयदेव अपनी कार को पीछे कर ले जाना चाहते थे।
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी एनएचएआई के पेट्रोलकर्मी के मुताबिक, टियागो कार चालक ने पीछे हटाते समय डिपर नहीं जलाया हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कार्पियो कार की टियागो कार में भीषण टक्कर हुई थी। वहीं, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर होने के बाद टियागो कार घसीटती हुई करीब 300 मीटर तक चली गई थी। स्कार्पियो कार भी टक्कर लगने के बाद पलट गई थी। दोनों कारों के क्षतिग्रस्त होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कार्पियो चालक की रफ्तार कितनी तेज रही होगी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लाइन लग गई थी। उधर, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की तरफ से समिति बनाई गई है, जो यह पता करेगी कि हादसे के क्या-क्या कारण रहे। अगर वह क्षेत्र ब्लैक स्पॉट है तो वहां पर सुरक्षा के क्या इंतजाम हो सकते हैं आदि कई बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट देगी।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे का शिकार हुए प्रवीण, पत्नी प्रीति, सुदेश और शिवांश की पोस्टमार्टम आ गई है। इसमें पता चला कि टक्कर लगने पर चारों की पसलियां टूट गई थीं। पसलियां टूटने से फेफड़ों और श्वसन तंत्र पर गंभीर असर हुआ, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी जांच में शामिल कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि स्कार्पियो कार को प्रवीण ने अपनी पत्नी नीलम के नाम करा रखा है। स्कार्पियो चालक प्रवीण का इलाज चल रहा है, जो एसबीडी जिला अस्पताल में भर्ती है। उस पर पुलिस की निगरानी है।
हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से परिजनों ने अनुरोध किया था कि रात में ही पोस्टमार्टम कराया जाए। इसके बाद शुक्रवार देर रात ही प्रवीण, उनकी पत्नी प्रीति, सुदेश और भतीजे शिवांश का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन रात में ही शवों को लेकर सोनीपत के गांव मंढोरा के लिए निकल गए थे। इसके साथ ही घायल जयदेव, प्रीति व भूमि को भी छुट्टी दिलाकर अपने साथ ले गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button