उत्तराखंडदेहरादून

संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने किए श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन, मास्टर प्लान कार्यों की सराहना की

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष बृज लाल कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय से संबंधित विभागीय संसदीय स्थायी समिति अपनी पत्नी सहित सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल के आगमन पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने हेलीपेड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अतिथियों का पारंपरिक रूप से अभिनंदन भी किया गया।
अध्यक्ष और प्रतिनिधिमंडल ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। समिति सदस्यों ने श्री बदरीनाथ धाम की आध्यात्मिक गरिमा एवं धार्मिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि धाम में संचालित मास्टर प्लान कार्य भविष्य में श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।
समिति के सदस्यों ने श्री बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं, सौंदर्यीकरण, नदी तट विकास, पैदल मार्गों, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं आधारभूत संरचनाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। समिति सदस्यों ने कहा कि बदरीनाथ धाम में परंपरा और आधुनिकता का संतुलित एवं आकर्षक स्वरूप विकसित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुगम सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।
प्रतिनिधिमंडल में सरोज, दिनेश भाई मकवाना (सांसद), अंजना बेन मकवाना, विश्वा गौतम, अरुण कुमार शर्मा, सविता शर्मा, दीक्षा शर्मा, दीपांशु टटवाल, सिद्धार्थ, पी. नारायण, इंदिरा चतुर्वेदी वैद्य, नवीन कुमार जैन (सांसद), श्रीमती रेनू जैन, पी.पी. चौधरी (सांसद), वीणापाणी चौधरी, लालजी वर्मा (सांसद), प्रभाती वर्मा, विवेक टंखा (सांसद), आरती टंखा, धैतरी मलिक, मंजू शर्मा (सांसद), रेसी शर्मा, वरुण कुमार चौधरी (सांसद) एवं सतीश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button