उत्तराखंडदेहरादून

 राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026 पर उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं का सम्मान

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त हो रही पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम स्वराज के संकल्प के साथ गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास”

देहरादून । राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026 के अवसर पर देहरादून में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया। मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायती राज व्यवस्था हमारे देश की सबसे पुरानी एवं सबसे सशक्त व्यवस्था है। इसी व्यवस्था के माध्यम से ग्रामीण स्तर से समाज में सकारात्मक बदलाव की भावना जागृत होती है और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक देश के समग्र विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि जिस देश की पंचायतें जितनी अधिक सशक्त होती हैं, वह देश उतना ही मजबूत और समृद्ध बनता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न ऐतिहासिक पहलों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंत्री उनियाल ने कहा कि ग्रामीण भारत को सशक्त किए बिना देश के समग्र विकास की कल्पना संभव नहीं है। पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की आधारशिला हैं और इन्हें मजबूत करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button