-33वां बास्केटबॉल व 45वां वॉलीबॉल पीएसपीबी इंटर यूनिट टूर्नामेंट
देहरादून : 33वें बास्केटबॉल व 45वें वॉलीबॉल पीएसपीबी इंटर यूनिट टूर्नामेंट में गत विजेता ऑयल को हराकर मेजबान ओएनजीसी ने बास्केटबॉल का खिताब अपने नाम किया। वॉलीबॉल में ओएनजीसी ने गत विजेता बीपीसीएल को शिकस्त देकर खिताब अपनी झोली में डाला।
न्यू मल्टीपर्पज हॉल परेड ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। बास्केटबॉल में मेजबान ओएनजीसी ने गत विजेता ऑयल को 23-16, 30-22, 15-16, 16-14 (84-68) से हराकर खिताब जीता। ओएनजीसी के सुमंत ने 22, प्रिंस ने 14 और अंकुश ने 12 अंक जोड़े। ऑयल के लिए आशीष ने 18, आदित्य ने 10 और स्वामी ने 8 अंक जुटाए। ओएनजीसी के सुमंत को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर का पुरस्कार अंकुश को प्रदान किया गया। इसके अलावा ऑयल इंडिया के आदित्य को बेस्ट डिफेंडर चुना गया।
उधर, वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में ओएनजीसी ने पिछली बार की विजेता बीपीसीएल को सीधे सेटों में 3-0 (25-15, 25-17, 25-18) से हराकर खिताब अपने नाम किया। हार्डलाइन मैच में ऑयल इंडिया ने एमआरपीएल को 3-0 से हराकर तृतीय स्थान हासिल किया। ओएनजीसी के प्रीत करन को बेस्ट सेटर, जसजोध को बेस्ट ब्लॉकर और धीरज भाटिया को बेस्ट अटैकर चुना गया।
मुख्य अतिथि एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुख्य मानव संसाधन एवं अध्यक्ष ओएनजीसी स्पोर्ट्स कमेटी शील सूद, विशिष्ट अतिथि एडवाइजर पीएसपीबी ललित वत्स ने पुरस्कार वितरित किए।
इस दौरान हेड स्पोर्ट्स ओएनजीसी निशांत कुमार, जीएम एचआर पवन सैनी, इंचार्ज लॉजिस्टिक एंड सीसी विशाल शर्मा, ओएनजीसी के गेम इंचार्ज बास्केटबाल दिनेश कुमार, गेम इंचार्ज वॉलीबॉल अवनीश यादव, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ी जगदीप सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी सुरेश रनौत, पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी वाई सुब्बाराव, अभिजीत भट्टाचार्य, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर मातबर सिंह असवाल, उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव मनदीप ग्रेवाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, विक्रम बिष्ट आदि मौजूद रहे।
0 11 1 minute read




