दिल्ली

मन्नत और आरम्भी ने रची ऐश्वर्या की अब तक की सबसे बड़ी हार

कलर्स के ‘डॉ. आरम्भी’ x ‘मन्नत हर खुशी पाने की’ महासंगम में
मुंबई । कहते हैं, दो साथ हों तो ताकत दोगुनी हो जाती है। और इस बार, दो मज़बूत, तेज़ और बेख़ौफ़ औरतें मिलकर बन गई हैं अजेय। कलर्स का बहुप्रतीक्षित महासंगम ‘डॉ. आरंभि’ और ‘मन्नत हर खुशी पाने की’ अपने सबसे धमाकेदार मोड़ की तरफ़ बढ़ रहा है, जहां मन्नत (आयेशा सिंह) और आरंभि (ऐश्वर्या खरे) मिलकर ऐसा प्लान रचती हैं, जिसकी कल्पना भी ऐश्वर्या ने नहीं की थी। कहानी की शुरुआत होती है जब मन्नत खुद कमान संभालती है और धीरे-धीरे एक सोची-समझी चाल बुनती है। मन्नत मेडिकल तरीके से ऐश्वर्या में किडनी फेलियर के लक्षण पैदा करती है और देखती है कि कैसे वह औरत, जिसने अब तक सिर्फ़ हलचल और अराजकता फैलाई है, अपने ही बनाए संकट में बिखरने लगती है।
यहीं पर आरंभि की एंट्री होती है और दोनों का गठजोड़ आग पकड़ लेता है। मन्नत, विक्रांत को मनाती है कि ऐश्वर्या को डॉ. आरंभि के पास भेजा जाए। आरंभि ऐश्वर्या को सुनाती है सबसे बड़ा झटका – किडनी फेलियर का निदान। मल्लिका की जांच होती है और वह बाहर हो जाती है, जिससे ऐश्वर्या के पास कोई और रास्ता नहीं बचता सिवाय मन्नत के। कोने में फंसी और बेताब ऐश्वर्या सारी हदें पार कर देती है। वह मन्नत को बंधक बना लेती है और जबरन डोनेशन कराने की कोशिश करती है। लेकिन यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित होती है। मन्नत को कैद करके ऐश्वर्या आखिरकार अपनी असली सूरत सबके सामने उजागर कर देती है। उसकी सारी नकली परतें उतर जाती हैं और उसका असली चेहरा सामने आ जाता है। अब सवाल यह है क्या ऐश्वर्या की चाल पूरी तरह धराशायी हो जाएगी या उसके पास अभी भी कोई आख़िरी दांव बचा है? देखिए ‘मन्नत x डॉ. आरंभि’ का महासंगम एपिसोड शाम 7:30 बजे, सिर्फ़ कलर्स पर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button