उत्तराखंडदेहरादून

दून में ‘हाउस ऑफ सेक्स रैकेट’ का पर्दाफाश, व्हाट्सएप से होती थी डीलिंग

देहरादून : देहरादून के बिंदाल क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन पीड़ित महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है, जिन्हें काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्य से बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था।
बिंदाल क्षेत्र के गांधी नगर, रघुनाथ मंदिर के पास स्थित एक घर में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिलने पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने 16 मार्च की रात मकान पर अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान घर के अंदर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस ने मौके से रानी देवी, आशीष कुमार पांडे और फुलो खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मकान मालकिन रानी देवी अपने सहयोगी आशीष के साथ मिलकर लंबे समय से इस धंधे को चला रही थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिलाओं को नौकरी दिए जाने का झांसा देकर बाहरी राज्यों से बुलाकर देह व्यापार में धकेला जाता था।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला व्हाट्सऐप के जरिए लड़कियों की फोटो ग्राहकों को भेजती थी। इसके बाद फोन पर रेट और मिलने का स्थान तय किया जाता था। आशीष कुमार पांडे का काम लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाना था, जिसके बदले उसे मोटा कमीशन मिलता था।
तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button