उत्तराखंडदेहरादून

चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ

हरिद्वार। चारधाम यात्रा—2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन परिवहन, सूचना प्रौघोगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौघोगिकी, जैव प्रौघोगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया। ग्रीन कार्ड प्रणाली के अंतर्गत चारधाम यात्रा में सम्मिलित व्यावसायिक वाहनों को तकनीकी रूप से फिट एवं सुरक्षित सुनिश्चित किया जाएगा। यह प्रणाली न केवल वाहनों की फिटनेस की पुष्टि करगी, बल्कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में संबंधित वाहन की समस्त जानकारी त्वरित रूप से उपलब्ध कराने में भी सहायक होगी। वाहन स्वामी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ग्रीन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात निकटतम परिवहन कार्यालय में वाहन का तकनीकी निरीक्षण करवाने के उपरांत ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। यह व्यवस्था चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रीन कार्ड प्रणाली को ऑनलाइन माध्यम से प्रभावी रूप से लागू करने में योगदान हेतु हिमांशु कुमार, वरिष्ठ निदेशक (आईटी) एवं रमन पुंडीर, संयुक्त निदेशक (आईटी), एनआईसी उत्तराखंड द्वारा किए गए विशेष प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर सनत कुमार सिंह, अपर परिवहन आयुक्त, राजीव मेहरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त, सुनील शर्मा, उप परिवहन आयुक्त, श्ौलेश तिवारी, उप परिवहन आयुक्त, तथा डॉ. अनीता चमोला, आरटीओ (प्रवर्तन), देहरादून सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं परिवहन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button