उत्तराखंड

धूमधाम से मनाई दीपावली, पूरी रात गूंजते रहे आतिशबाजी के धमाके,,,,

धूमधाम से मनाई दीपावली, पूरी रात गूंजते रहे आतिशबाजी के धमाके,,,,

रुड़की (जीशान मलिक)शहरभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। घरों में दीप जलाकर पर्व को मनाया गया। पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ था। लोगों ने अपने घरों को दुल्हन की तरफ सजाया हुआ था। शाम के समय मां लक्ष्मी व श्री गणेश का पूजन कर पर्व मनाया। देर रात तक युवाओं ने पर्व पर जमकर आतिशबाजी की।वहीं सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। ज्यादा भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही।

रविवार को दीपावली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। सभी लोगों में शाम को माता लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना की। लोगों ने आतिशबाजी का खूब मजा लिया। बच्चे, महिलाओं व पुरूषों ने खूब पटाखे फोड़े। लोगों ने परिवार के साथ मिलकर खूब मस्ती की और त्योहार का लुत्फ उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button