उत्तराखंडदेहरादून

सीपीआईएम ने थराली में रैली निकालकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) । 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देहरादून के गांधी पार्क से शुरू हुई सीपीआईएम की जन संघर्ष जत्था रैली थराली पहुंची, जहां पर कामगार संगठनों, भूमिहीन,आंगनबाड़ी,आशा,भोजनमाताओं,ग्राम प्रहरी सहित कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
तहसील परिसर के पास स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो के सदस्य कामरेड बीजू कृष्णन ने कहा कि मोदी सरकार पूरे देश का निजीकरण कर पूंजीपतियों को बेच रही है, मानदेय के नाम पर महिलाओं का शोषण कर रही है, 50 वर्षों से अधिक समय से वन भूमि पर रह रहे भूमिहीनों को बेदखल करने का कार्य कर रही है, लेबर कोड के नाम पर मजदूरों को मौत के मुंह मे धकेल रही हैं।
उन्होंने कहा इसी के नक्शे कदम पर चलकर उत्तराखंड की बीजेपी सरकार के कार्यकाल में जिस प्रकार से योजनाओं में भष्ट्राचार हो रहा है, बेरोजगारी से बढ़ता पलायन, महिला हिंसा, बिगड़ती कानून व्यवस्था से राज्य के लोग त्रस्त है,इन्हीं समस्याओं को लेकर 23 मार्च शहादत दिवस पर एक विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा जिसमें जनविरोधी, साम्प्रदायिक व कॉरपोरेट नीतियों के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करेंगें।
इस अवसर पर किसान सभा के महामंत्री पुष्पेंद्र त्यागी, सीपीआईएम के केंद्रीय सदस्य राजेंद्र नेगी,सचिव राजेंद्र पुरोहित, सीटू के महामंत्री लेखराज, सुरेंद्र सजवाण, पुरूषोतम बडोनी, नितिन मलेठा, महेंद्र सामवेदी, मदन मिश्रा, सतीश धौलाखंडी, अयाज अहमद आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button