उत्तराखंडदेहरादून

शोभायात्रा के चलते रूट रहेगा डायवर्ट, कल ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें घर से बाहर

देहरादून। प्रकाश पर्व 2026 के अवसर पर देहरादून में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कल यानी 21 नवंबर को ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। शोभायात्रा दोपहर 1 बजे से शाम 7ः30 बजे तक निकाली जाएगी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा।
जानकारी के मुताबिक, प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा पटेलनगर स्थित गुरुद्वारा से शुरू होकर सहारनपुर चौक, लक्खीबाग पुलिस चौकी, दर्शनी गेट, धामावाला, पलटन बाजार, दर्शन लाल चौक, बुद्धा चौक और सुभाष रोड होते हुए गुरुद्वारा श्री नानक निवास पहुंचेगी, जहां पर इसका समापन होगा।
यातायात पुलिस की मानें तो शोभायात्रा सड़क के बाईं ओर संचालित होगी। जबकि, दाईं ओर से यातायात चलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पटेलनगर मंडी, लाल पुल, बल्लीवाला और सहारनपुर चौक से यातायात को जीएमएस रोड के रास्ते घंटाघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। शोभायात्रा के घंटाघर से दर्शनलाल चौक पहुंचने पर चकराता रोड से आने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक की ओर भेजा जाएगा।
वहीं, दर्शन लाल चौक और बुद्धा चौक के आसपास भी यातायात की स्थिति के अनुसार रूट डायवर्ट किए जाएंगे। सुभाष रोड पर शोभायात्रा के पहुंचने पर यातायात रोक-रोककर संचालित किया जाएगा। सीएमआई और रेसकोर्स चौक से एमकेपी चौक की ओर यातायात नहीं भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button