उत्तराखंडदेहरादून

वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये

देहरादून । समाज कल्याण मंन्त्री खजानदास नें आज गांधी पार्क में आज़ाद हिंद फौज के अमर शहीद वीर केसरी चन्द की जयंती पर नमन् करते हुये उनकी मुर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर समाज कल्याण मंन्त्री दास ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में जन्मे केसरी चन्द देश की आजादी के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित होकर आज़ाद हिंद फौज में शामिल हुये और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुये मात्र 24 वर्ष की अल्पायु में 3 मई 1945 को देश की आजादी के लिये खुशी-खुशी फांसी पर चढ़ कर अमर हो गये थे। समाज कल्याण मंन्त्री ने युवाओ से वीर केसरी चन्द के पराक्रम, त्याग एंव अदम्य साहस से प्रेरणा लेने की अपील की और देश के लिये उनके सर्वोच्च बलिदान बलिदान को नमन् किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति द्वारा समाज कल्याण मंत्री से कार्यक्रम आयोजन के लिए नि:शुल्क ग्राउंड उपलब्ध कराने एंव 10 लाख की शासकीय सहायता उपलब्ध कराने की माॅग रखी गई जिस पर दास ने आयोजको को आश्वस्त किया कि वे उक्त मांगो को माननीय मुख्यमंन्त्री जी के समक्ष रख कर मुख्यमंन्त्री से इस पर स्वीकृति का अनुरोध करेगे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रणबीर सिह तोमर सहित जौनसार-बावर के तमाम सामाजिक संगठन एंव जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button