उत्तराखंडदेहरादून

गलनाव क्षेत्र में बाइक दुर्घटना, SDRF द्वारा 02 घायल युवकों का सफल रेस्क्यू

चमोली। गलनाव नामक स्थान पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे चली गई है। बाइक पर दो युवक सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए थे। दुर्घटना में एक युवक को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आई थीं, जबकि दूसरा युवक सामान्य रूप से घायल था। दुर्घटनास्थल सड़क से नीचे होने के कारण रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ था। अपर उप निरीक्षक शेखर चंद्र जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा तत्काल नीचे उतरकर दोनों घायलों तक पहुंच बनाई तथा सावधानीपूर्वक उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया। इसके उपरांत टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा आगे के उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। घायलों की पहचान लइक अहमद (26 वर्ष), निवासी नद्दा फन मोहल्ला, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) तथा इब्राहिम मंसूरी (28 वर्ष) पुत्र श्री मुन्नी अहमद निवासी के रूप में हुई। SDRF की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से दोनों घायलों को समय रहते उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जा सका।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button