काशीपुर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को काशीपुर पहुंचकर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के भाई एवं वर्तमान काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के ताऊ सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिवान सिंह बिष्ट के आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
0 8 Less than a minute




