देहरादून। सोमवार को चंद्रबनी चोयला पटियों वाला में नेशनल हाईवे द्वारा बनाए जा रहे पानी निकासी के नालों को आबादी की ओर ले जाने के ग्रामीणों के विरोध के बाद नेशनल हाईवे के अधिकारियों व क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के द्वारा उनका निरीक्षण करने के बाद सभी कन्वर्ट नालों को अधिकारियों द्वारा बंद करने का निर्णय लिया गया है वह पानी की निकासी को पूर्व में जा रहे नालों नालों पर छोड़ने के लिए सहमति व्यक्ति की गई है वह नालों को नेशनल हाईवे द्वारा पक्का निर्माण किया जाएगा इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा तीन दिनों से चला आ रहा धरना प्रदर्शन को बंद कर दिया गया है क्षेत्रीय जनता द्वारा क्षेत्रीय विधायक जी का धन्यवाद व्यक्त किया गया है इस अवसर पर शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमान मदन सिंह क्षेत्रीय पार्षद सुमन बुटोला पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला अजय गोयल अनिल ढकाल अनिल मिश्रा पी पी सिंह केशव पोखरियाल मनोज पंत जगदीश रतूडी मयंक गौर विलोचन प्रसाद शर्मा मंजू सिंह सूपा देवी कमल रावल योगेश सोम बहादुर मन बहादुर सज्जन पासवान सुंदरी देवी पुष्पा देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे ।
0 21 1 minute read




